नौकर घर से तीन लाख के जेवरात लेकर फरार

0
537

जयपुर। गांधी नगर थाना इलाके में नौकर घर से तीन लाख रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गया। पीडित ने नौकर को छह दिन पहले ही काम पर रखा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आया कि नौकर का मालिक ने वेरिफिकेशन नहीं करवाया था।

जांच अधिकारी एएसआई राजसिंह के अनुसार जेकेडी लैंडमार्क बिल्डिंग के 702 नम्बर फ्लेट में रहने वाले हेमलता ऐलानी ने मामला दर्ज करवाया कि उसने 3 अप्रैल को फ्लैट नंबर 701 में रहने वाले सास ससुर की देखभाल करने के लिए परिचित बाबू नगर निवासी राम मेहरा के परिचित संदीप चौधरी को 3 अप्रैल को काम पर रखा था।

9 अप्रैल को उसने किसी काम से जाने की कहकर सामान लेकर चला गया। जब जांच की तो सामने आया कि सास के जेवरात गायब है। इस पर आरोपी से सम्पर्क करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल बंद आया। आरोपी घर से तीन लाख रुपए जेवरात लेकर चला गया। आरोपी घर से सास से दो सोने के कंगन ले गया। इस पर पीडिता थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

होटल के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर नगदी जेवरात से भरा सूटकेस पार

अशोक नगर थाना इलाके में होटल के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर सूटकेस ले गए। सूटकेस में जेवरात व नगदी के अलावा अन्य सामान रखा था। पुलिस के अनुसार दुर्गापुरा निवासी अंकित गुप्ता ने मामला दर्ज करवाया कि वह किसी काम से सहकार मार्ग पर स्थित होटल लॉस वैगास गया था वहां पर किसी ने उसकी कार का शीशा तोड़कर सूटकेस पार कर लिया। सूटकेस में बेशकीमती सामान रखा था। घटना 11 अप्रैल की रात करीब 8 बजे की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here