नौकर ने पार किया दो लाख का सामान

0
168

जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना इलाके में नौकर ने कई दिनों में मालिक की फर्म से दो लाख रुपए का सामान पार कर लिया। पुलिस के अनुसार मालन का चौराहा सी स्कीम निवासी साहेब सौखिया ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी फर्म में उदय खंडेलवाल काम करता था जो कि दूसरी फर्म को माल पहुंचाने के साथ काम भी करता है।

आरोपी ने सामान लाने-ले जाने के दौरान करीब दो लाख रुपए का सामान पार कर लिया। मामले का पता उसके सामान की जांच करने पर लगा। इस पर पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here