चेन स्नेचिंग की वारदात करने वाला शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार

0
195
The vicious chain snatcher who committed the crime of chain snatching has been arrested
The vicious chain snatcher who committed the crime of chain snatching has been arrested

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने बजाज नगर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए चेन स्नेचिंग की वारदात करने वाले एक शातिर चैन स्नैचर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से वारदात में प्रयुक्त एक दुपहिया वाहन भी जब्त किया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) अरशद अली ने बताया कि सीएसटी ने बजाज नगर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए चेन स्नेचिंग की वारदात करने वाले एक शातिर चैन स्नैचर मिथुन कुमावत उर्फ मनोज कुमावत निवासी महेश नगर जयपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपित से और भी कई वारदातें खुलने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here