July 27, 2024, 10:20 am
spot_imgspot_img

महिला ने फंदा लगाकर दी जान

जयपुर। जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में एक महिला के फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी । महिला के परिजनों ने दहेज के लिए टॉर्चर कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। सुसाइड दिखाने के लिए हत्या के बाद शव रस्सी से लटका दिया।

पुलिस ने बताया कि मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले आस मोहम्मद ने मामला दर्ज करवाया कि मई 2017 में उसकी बहन रिहाना (26) का निकाह जयसिंहपुरा खोर मान बाग निवासी नौशाद से हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताने मारने लगे। मारपीट कर दहेज लाने के लिए टॉर्चर करने लगे। दहेज में फोर व्हीलर और एक लाख रुपए की मांग करने लगे। समझाने के बाद भी ससुराल वालों का टॉर्चर बंद नहीं हुआ। 27 अप्रैल को दोपहर करीब 11 बजे रिहाना ने कॉल कर बताया।

पति नौसाद और उसके घरवाले बुरी तरह उससे मारपीट कर रहे हैं। रोते हुए कहा कि मुझे कमरे में बंद करके मारपीट की जा रही है। बाहर नहीं निकले दे रहे। इतना कहकर कॉल कट गया और मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। 27 अप्रैल की रात करीब 9 बजे रिहाना के सुसाइड करने की सूचना मिली।

बताया गया कि रिहाना ने कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। रिहाना का शव देखने पर उसके कपड़े फटे हुए थे। शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles