घर में घुसकर चोरी, महिला ने पकड़ने का किया प्रयास, धक्का देकर भागा

0
437

जयपुर। दिनदहाड़े घर में घुसकर एक बदमाश अलमारी से जेवरात और नकदी ले भागा, जब महिला को खटपट की आवाज सुनााई दी तो वह कमरें में गई तो चोर उसे धक्का देकर भाग निकला। घटना के सम्बंध में पीडित ने माणकचौक थाने में मामला दर्ज करवाया।

पुलिस के अनुसार जड़ियों का रास्ता निवासी निखिल अग्रवाल ने मामला दर्ज करवाया कि चार जनवरी की शाम करीब सात बजे उसके घर में एक अनजान युवक गया और सीढियों के पास वाले कमरें में रखी अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपए चोरी कर लिए। जब उसकी पत्नी कमरें में पहुंची तो उसने चोर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोर ने उसे धक्का मारकर गिरा दिया और सामान लेकर भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here