दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी

0
246
Jewelery stolen along with cash worth lakhs of rupees from an abandoned house
Jewelery stolen along with cash worth lakhs of rupees from an abandoned house

जयपुर। मानसरोवर थाना इलाके में शनिवार दिनदहाड़े सूने मकान में घुसकर चोर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी ले गए। दीवार कूदकर घर में घुसे बदमाशों ने लोहे के नकब से मेन गेट का लॉक तोड़ा। अलमारी के लॉकर में रखे गहने-कैश और कीमती सामान को एक बैग में भरकर चोरी कर ले गया। घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में चोर की करतूत कैद हो गई।

पुलिस ने बताया कि नारायण सागर-ए मानसरोवर निवासी राजेन्द्र शर्मा के घर चोरी हुई। कोचिंग टीचर राजेन्द्र शर्मा यहां अपने परिवार के साथ रहते हैं। पिछले करीब 20 दिन से परिवार अपने गांव बगरू गया हुआ है। शनिवार सुबह घर को लॉककर वह अपने जॉब पर चले गए। पीछे से दिनदहाड़े चोरी के इरादे से बदमाश ने घर को निशाना बनाया। अलमारी के लॉकर में रखी सोने की चेन, कानों के झुमके, 8 हजार रुपए, लेपटॉप और कीमती सामान व कपड़े चोरी कर ले गया। दोपहर करीब 2 बजे वापस लौटने पर घर में चोरी का पता चला। सुबह 10:40 बजे घर के बाहर घूमकर एक बदमाश ने रेकी की। कुछ ही देर में वह दीवार कूदकर घर के अंदर घुस गया। मेन गेट का लॉक तोड़कर बदमाश ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। महज 10 मिनट बाद ही 10:50 बजे एक बैग कंधे पर टांग कर दीवार कूदकर भागते दिखाई दिया।

मैरिज गार्डन के बाहर से स्कूटी चोरी

रामनगरिया थाना इलाके में एक मैरिज गार्डन के बाहर खड़ी एक्टिवा गाड़ी को बदमाश चोरी कर ले गए। स्कूटी से आए चोरों ने मास्टर चाबी से लॉक तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। महज 30 सेकेंड में एक्टिवा को स्टार्ट कर चोरी कर ले गए। मेरिज गार्डन के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में वाहन चोरों की करतूत कैद हो गई।

जांच अधिकारी हेड कॉन्स्टेबल किशन सिंह ने बताया कि झालाना गांधी नगर निवासी शान्ति कुमार (38) की एक्टिवा चोरी हुई है। शनिवार रात करीब 9:15 बजे वह परिचित की शादी में जगतपुरा स्थित सरजू महल मेरिज गार्डन में आए थे। मेरिज गार्डन के बाहर पार्किंग में अपनी एक्टिवा गाड़ी को खड़ी कर खाना खाने अंदर चले गए। करीब सवा घंटे बाद बाहर आने पर एक्टिवा गायब मिली। इधर-उधर काफी तलाश के बाद भी एक्टिवा नहीं मिली।

स्कूटी से आए दो बदमाशों ने एक्टिवा के पास खुद की गाड़ी खड़ी की। कुछ देर बाद हाथ में चाट लेकर खाते-खाते दोनों अपनी स्कूटी के पास पहुंचे। चाट खाते हुए एक बदमाश ने उसकी एक्टिवा का मास्टर चाबी से लॉक तोड़ दिया। दूसरा बदमाश अपनी स्कूटी के पास खड़ा होकर चाट खाते रहा। पीछे-पीछे उसका साथी भी अपनी स्कूटी लेकर फरार हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here