दुकान में घुसकर नकदी चुराकर ले गए चोर

0
366

जयपुर। दुकान में घुसकर चोरों ने नकदी सहित अन्य सामान बटोर लिया और भागने लगे। जाग होने पर दुकान मालिक के चाचा ने एक चोर को पकड़ लिया। यह देखकर चोर के साथी वापस आए और दुकानदार के चाचा से मारपीट कर साथी को छुड़ा कर ले गए। इस सम्बंध में पीड़ित ने बगरू थाने में मामला दर्ज करवाया।

पुलिस के अनुसार आमली वाली कोठी दहमीकलां निवासी पवन कुमावत ने मामला दर्ज करवाया कि 2 जून की रात करीब 3 बजे चोर उसकी दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और नकदी व अन्य सामान निकाल कर भागने लगे। जाग होने पर चाचा ने एक चोर को पकड़ लिया। यह देखकर चोर के दो अन्य साथी वापस आए और उसके चाचा से मारपीट कर अपने साथी को छुड़ाकर ले गए।

चाचा के शोर मचाने पर अन्य लोग भी वहां आ गए, लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे। इस पर चोरों को आस-पास तलाशा गया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इस पर पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here