चोरों ने हनुमान मंदिर को बनाया निशाना, ले गए दानपात्र से नकदी-चांदी के छत्र-मुकुट

0
730

जयपुर। जयसिंहपुरा खोर में चोर हनुमान मंदिर में घुसा और दानपात्र को तोड़कर रुपए निकलने के साथ मंदिर से चांदी का छत्र-मुकुट चोरी ले गए। मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोर की करतूत कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि श्याम वालों की ढाणी में इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर में चोरी हुई। शनिवार देर रात बदमाश ने चोरी के लिए मंदिर को निशाना बनाया। मंदिर परिसर में घुसे बदमाश ने सबसे पहले दानपात्र को नकब की मदद से तोड़ा। दानपात्र में रखे हजारों रुपए की रकम को निकाल ली। उसके बाद चांदी की छत, मुकुट के साथ शिवजी का त्रिशूल सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गया। रविवार सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने पर चोरी की वारदात का पता चला। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी दो-तीन बार इसी मंदिर में चोरी हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here