अपहरण कर फिरौती मांगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार

0
279
Three accused of kidnapping and demanding ransom arrested
Three accused of kidnapping and demanding ransom arrested

जयपुर। प्रताप नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहरण कर फिरौती मांगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और साथ ही वारदात में प्रयुक्त एक चौपहिया वाहन भी बरामद किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व तेजस्वनी गौतम ने बताया कि प्रताप नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 अक्टूबर को एक छात्र का अपहरण कर साठ हजार रुपये की फिरौती मांगने के मामले में योगेन्द्र कुमार निवासी लोहारू जिला भिवानी (हरियाणा),विशाल वर्मा निवासी चौमू जयपुर और अमन राजीव निवासी करधनी जयपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी ऑनलाईन ठगी करने वालों को बैंक खाता उपलब्ध करवाते है।

फर्जी तरीके से बैक खाता बनवाकर ऑनलाइन ठगी करने वालों को उपलब्ध करवाते है। साथ ही उनके सम्पर्क में आने वाला कोई पैसे वाला होता है तो उसे बुला कर उसका अपहरण कर परिजनों से फिरौती मांगते है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here