घर में घुसकर तीन बच्चियों से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट

0
255
chhedchad
chhedchad

जयपुर। सोड़ाला थाना इलाके में पडौसी युवक ने घर में घुसकर तीन बच्चियों से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी और उसकी पत्नी ने बच्चियों और उसकी मां से मारपीट कर चोटिल कर दिया। पुलिस के अनुसार 60 फीट रोड हटवाड़ा निवासी एक महिला ने मामला दर्ज करवाया कि उसके घर पर आसिफ घुस गया और उसकी 3 बच्चियों को अकेला पाकर उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आस-पास के लोग जमा हो गए। शोर सुनकर आरोपी की पत्नी भी वहां पर आ गई। सभी ने मिलकर उसके और उसकी बच्चियों से मारपीट की। इससे दो बच्चियों के हाथ और पांव में चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देवर ने की छेड़छाड़

सोड़ाला थाना इलाके में घर में अकेला पाकर देवर द्वारा भाभी से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार रामराजपुरा निवासी 35 साल की महिला ने मामला दर्ज करवाया कि घर पर अकेला पाकर अनिल कमरे में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। चिल्लाने पर आस-पास के लोग जमा होते देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here