July 27, 2024, 6:45 am
spot_imgspot_img

टाइम बैंक पिन 302015 सदस्यों का परिचय सम्मेलन सम्पन्न

जयपुर। टाइम बैंक ऑफ इंडिया पिन 302015 (टोंक फाटक, महेश नगर, बजाज नगर, बापू नगर क्षेत्र) वरिष्ठ नागरिक सदस्यों का परिचय सम्मलेन ग्रुप एडमिन सी ए डा गिरीश गोयल के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। परिचय सम्मलेन में सरिता पाराशर, सुनीता अग्रवाल, राजेश जैन, वी बी जैन, एम एस जैन(आर बी आई), सत्यपाल चावला, राहुल तलेसरा, नीरज कुलश्रेष्ठ, बृजमोहन गुप्ता, मनीष कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

परिचय सम्मलेन में टाइम बैंक ऑफ इंडिया के ट्रस्टी अनिल खोसला ने टाइम बैंक ऑफ इंडिया के यूट्यूब चैनल के बारे जानकारी देते हुए कहा कि टाइम बैंक ऑफ इंडिया सीनियर सिटीजन मेंबर्स को अकेलेपन को दूर करने में, बीमारी में मदद करने में समय देता है। इसमें टाइम बैंक ऑफ इंडिया के ऐप में सदस्य का खाता खोला जाता है। टाइम देने वाले और टाइम लेने वाले व्यक्ति का खाते में रिकॉर्ड रखा जाता है। टाइम बैंक में समय दिया जाता है, धन का कोई लेनदेन नहीं होता है।

जयपुर में पोस्टल पिन कोड से क्षेत्र बांटे गए हैं। हर पोस्टल कोड एरिया में सदस्यों में आपस में पहचान के लिए परिचय सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व बैंक अधिकारी पी सी जैन ने लगभग पांच साल पहले टाइम बैंक ऑफ इंडिया की शुरुआत की, आज टाइम बैंक ऑफ इंडिया सम्पूर्ण भारत में कार्य करने की ओर अग्रसर है। टाइम बैंक ऑफ इंडिया का मेम्बर बनने के लिए मो न 9057987666, 7895583333, 9413390003, 8696934060 या वेबसाईट www.timebankofindia.com पर सम्पर्क किया जा सकता है।

इस अवसर पर एम एस जैन(आर बी आई) ने संतोकबा दुर्लभ जी अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू किए डे केयर सेंटर “अवेदना आश्रम” में व्याप्त कुव्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी कि “अवेदना आश्रम” में मात्र चार पांच लोग ही लाभ लें पा रहे हैं। बेड शीट आदि काफी गंदी रहती है और समुचित रख रखाव नहीं है।

दो करोड़ रुपए से ज्यादा के सालाना फंड के उपयोग के बारे में संचालक कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे रहे हैं। “अवेदना आश्रम” को जिस पवित्र उद्देश्य से शुरू किए वो पूरा नहीं हो रहा है। इस बारे में सरकार और संबंधित लोगों को ध्यान देकर “अवेदना आश्रम” को सुचारू रूप से संचालित करने की आवश्यकता है। सभी सदस्यों ने परिचय सम्मलेन को सार्थक बताते हुए समय समय पर स्नेह मिलन की अवश्यकता पर जोर दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles