कार रेन्ट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर आरोपित गिरफ्तार

0
169
Two fraudsters arrested for car rental fraud
Two fraudsters arrested for car rental fraud

जयपुर। चित्रकूट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार रेन्ट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और साथ ही ठगी की गई कार को भी बरामद किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस व आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि चित्रकूट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार रेन्ट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले प्रहलाद सिंह निवासी लाडनू जिला नागौर हाल नारायण विहार जयपुर और पवन चारण निवासी चुनावट जिला गंगानगर हाल मुक्तसर पंजाब हाल मुरलीपुरा जयपुर को गिरफ्तार किया गया है और साथ ही ठगी की गई कार को भी जब्त किया गया है।

गौरतलब है कि फर्म क्रेजी कार रेन्टल प्राइवेट लिमिटेड के मालिक मोहम्मद इमरान ने मामला दर्ज करवाया था कि आरोपित प्रहलाद सिंह व पवन चारण 25 दिसम्बर 2024 को कार आई -20 को किराये से 24 घंटे के लिये लेकर गया थे। जहां कार को वापस दिनांक 26 दिसम्बर 2024 को वापस देनी थी। लेकिन प्रहलाद सिंह व पवन चारण ने पीडित को कार को वापस नही है। पीड़ित की ओर से कार को कई बार मांग की गई।

लेकिन कार वापस नहीं दी तथा कार का किराया भी अभी तक नहीं दिया गया है और कार को लौटने से मना कर दिया। इसके अलावा कार में लगा जीपीएस सिस्टम भी बंद कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल करते हुए आरोपियों को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here