जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने ऑपरेशन (आग) के तहत ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से पांच जिन्दा कारतूस, परिवहन में प्रयुक्त चोरी के दो दुपहिया वाहन एवं पांच ई-रिक्शा के पार्ट्स बरामद किए है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए आरोपित आरिफ (19) अलीगंज जिला फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) हाल ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर और इमरान खान(27) निवासी गलता गेट हाल ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर को गिरफ्तार किया गया है।
जिनके पास से पांच जिन्दा कारतूस, परिवहन में प्रयुक्त चोरी के दो दुपहिया वाहन एवं पांच ई-रिक्शा के पार्ट्स जब्त किए है। गिरफ्तार आरोपित यह अवैध जिन्दा कारतूस अज्ञात व्यक्ति से लेना एवं मोटरसाइकिल इलाका थाना आदर्श नगर जयपुर एवं ई-रिक्शा के पार्ट्स अन्य स्थानों से चुराना बताया।
इसके अलावा परिवहन में प्रयुक्त वाहन स्कूटी संदिग्ध होने पर बरामद कर जब्त की गइ। है। आरोपित नशा करने का आदि है। गिरफ्तार आरोपियों से अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।



















