चेन स्नेचिंग की वारदात करने वाले दो बदमाशों को पकड़ा

0
292

जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम सीएसटी (क्राइम ब्रांच) ने शिप्रा पथ थाना इलाके में चैन स्नैचिंग की वारदात करने वाले अन्तर्राज्जीय चैन स्नैचर सोनू पासवान को गिरफ्तार किया है साथ ही एक बाल अपचारी को निरूद्व किया गया है। गिरफ्तार आरोपित ने सात वारदात करना स्वीकार किया है। आरोपित से वारदात में प्रयुक्त पावर बाईक की बरामद की है। पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने सीएसटी ने शिप्रा पथ थाना इलाके में चेन स्नैचिंग की वारदात करने वाले सोनू पासवान निवासी गुनियानगंज जिला गया( बिहार) हाल धाबास करणी विहार जयपुर को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक बाल अपचारी को निरूद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपित सोनू पासवान मूलतः ग्राम भागलपुर उसरी पुलिस थाना गुनियानगंज जिला गया बिहार का रहने वाला है एवं वर्तमान में धाबास करणी विहार जयपुर में किराये से निवास करता है।

गिरफ्तार आरोपित ने पूछताछ में पुलिस आयुक्तालय जयपुर के विभिन्न थाना क्षेत्र शिप्रापथ, मानसरोवर, श्याम नगर, महेश नगर, ज्योति नगर एवं चित्रकूट में सात चैन स्नैचिंग की वारदात करना स्वीकार किया है। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह जेल में रहने के दौरान राहुल साहू के सम्पर्क में आकर चैन की वारदात करना शुरू किया था। आरोपित सोनू पासवान के विरूद्व पूर्व में स्नैचिंग एवं चोरी के 02 प्रकरण दर्ज है। गिरफ्तार आरोपित से पुलिस की पूछताछ जारी है जिससे और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here