महिला के हाथ से बाइक सवार 2 बदमाश छीन ले गए मोबाइल

0
462

जयपुर। रामनगरिया थाना इलाके में स्कूटी सवार महिला के हाथ पर झपट्‌टा मार कर बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस के अनुसार आशादीप ग्रीन एवेन्यू निवासी गणेशराम गोदारा ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी पत्नी बच्चों को कोचिंग के लिए छोड़ने लोट्स विला जगतपुरा के पास गई थी। लोट्स विला के पास बाइक सवार दो बदमाश आए और उसकी पत्नी के हाथ पर झपट्टा मारक र मोबाइल छीनकर ले गए।

पीडिता ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास भी किया,लेकिन बदमाश तेज गति से बाइक चलाकर गलियों में ओझल हो गए। पीडिता ने घर पहुंच कर पति को सारी घटना बताई। इस पर पति ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

बस में सवार महिला का जेवरात से भरा पर्स पार

अशोक नगर थाना इलाके में बस में सवार महिला का किसी ने पर्स पार कर लिया। पर्स में नगदी और जेवरात रखे थे। पुलिस के अनुसार गंगासागर बजरी मंडी रोड निवासी सरिता भाटी ने मामला दर्ज करवाया कि वह बस में सवार होकर घर जा रही थी। इसी दौरान किसी ने 22 गोदाम सर्किल के पास बस में उसका पर्स पार कर लिया। पर्स में सोने की कनौती, मंगलसूत्र, चश्मा और 8000 रुपए रखे थे। घटना का पता लगने पर पीड़िता थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here