निशानदेही के बदले रिश्वत लेते दो पटवारी गिरफ्तार

0
35

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भरतपुर में कार्रवाई करते हुए भू प्रबंध विभाग के दो पटवारियों को तीस हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित पटवारी कृषि भूमि की पूर्व में हुई नाप की निशानदेही करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे।

एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि भरतपुर एसीबी चौकी को शिकायत मिली थी कि प्रदीप सिंह पटवारी और दिगम्बर सिंह पटवारी परिवादी एवं उसके परिवार की कृषि भूमि की पूर्व में की गई नाप की निशानदेही करने के एवज में 50 हजार रुपए रिश्वत मांग रहे हैं तथा कार्य के लिए लगातार परेशान कर रहे हैं।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद भरतपुर एसीबी टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के निर्देशन ट्रैप कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपित पटवारियों को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here