मोबाइल लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

0
202
Three vicious vehicle thieves arrested
Three vicious vehicle thieves arrested

जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल लूटने वाली गैंग का खुलासा करते हुए दो शातिर दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से विभिन्न कंपनियों के 22 मोबाइल जप्त किए गए हैं । जप्त किए गए मोबाइलों की बाजार कीमत डेढ़ लाख रुपये आकी गई है । पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने 100 से अधिक मोबाइल लूटने की वारदातों को अंजाम देना कबूल हैं । फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त उत्तर राशि डोगरा ने बताया कि ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले गिरोह के शातिर बदमाश सोहेल खान और मोहम्मद अनीस को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपित गलता गेट इलाके के रहने वाले हैं । जिनके पास से विभिन्न कंपनियों के महंगे 22 मोबाइल बरामद किए गए हैं।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित रहा चलते लोगों से जान पहचान कर उनके साथ चलते हैं और फिर उनके हाथ में लगे सामानों को अपनी बाइक से गिरा देते हैं। इसके बाद उसे झगड़ा कर बातों में उलझा कर जब से मोबाइल सहित अन्य सामान चोरी कर भाग जाते हैं। आरोपियों ने पूछताछ में सुभाष चौक मानक चौक गलता गेट ब्रह्मपुरी और रामगंज थाना इलाके में 100 से अधिक मोबाइल लूटने की वारदात को अंजना कबूला है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here