तीन करोड़ का मादक पदार्थ सहित दो तस्कर गिरफ्तार

0
25
Two smugglers arrested with narcotics worth ₹3 crore.
Two smugglers arrested with narcotics worth ₹3 crore.

जयपुर। कोटपूतली-बहरोड़ जिले की प्रागपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पावटा उपखंड के लाडा का बास क्षेत्र में खड़े एक ट्रेलर से 3.6 टन (181 कट्टे) अवैध डोडा बरामद किया है। जौ के कट्टों की आड़ में तस्करी के लिए ले जाए जा रहे इस मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपए आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने बताया कि मादक पदार्थ से भरे ट्रेलर को जब्त कर पंजाब के फाजिल्का निवासी निर्मल सिंह (47) और सुखदेव सिंह (26) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने बताया प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद डोडा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किस स्थान पर की जानी थी। साथ ही तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here