बालाजी मंदिर में चोरी करने वाले दो चोर सहित खरीदार गिरफ्तार

0
101

जयपुर। कालवाड़ थाना पुलिस ने बांडी नदी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर में चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों सहित चोरी का माल खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मंदिर का ताला तोड़कर भगवान के चांदी के छत्र और मुकुट चुराए थे। पुलिस अब चोरी का माल बरामद करने और आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

डीसीपी जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि कालवाड़ थाना पुलिस ने बांडी नदी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर में चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने राहुल शर्मा (22) निवासी चीथवाड़ी, सामोद और मनीष (22) निवासी चीथवाड़ी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया। वहीं अकरम न्यारिया (35) निवासी मदीना कॉलोनी, चौमूं को चोरी का माल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी नशे और शौक पूरे करने के लिए दिन में मंदिरों की रैकी करते और रात में ताला तोड़कर चोरी करते थे। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल शेर सिंह और कांस्टेबल हीरालाल की विशेष भूमिका रही। पुलिस आरोपियों से चांदी के छत्र-मुकुट की बरामदगी और अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here