जानलेवा हमला और थार में तोड़फोड़ करने वाले दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

0
30

जयपुर। जिला दक्षिण डीएसटी और महेश नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिम के बाहर जानलेवा हमला और थार में तोड़फोड़ के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 5-5 हजार रुपए के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमेश ठाकुर उर्फ अनिमेष और रोहित पटोना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ जयपुर शहर के विभिन्न थानों में करीब एक दर्ज मामले दर्ज हैं।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि 9 अप्रैल 2026 को मोनू शर्मा निवासी रामपुरा पाटन ने महेश नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके मामा हरिशंकर शर्मा पालिका बाजार स्थित जिम के पास चाय पी रहे थे। इसी दौरान 15-20 युवकों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठियों से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके पर खड़ी उनकी थार कार में भी तोड़फोड़ की। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने मामले में मामला दर्ज किया और वहीं घटना के बाद दोनों आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर फरार चल रहे थे। पुलिस उपायुक्त कार्यालय ने 13 अप्रैल 2026 को दोनों पर 5-5 हजार रुपए का नकद इनाम घोषित किया था। इस पर महेश नगर थानाधिकारी मदन कड़वासरा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी संसाधनों और आसूचना तंत्र की मदद से उमेश ठाकुर उर्फ अनिमेष (26) निवासी सोडाला हाल अग्रवाल फार्म जयपुर तथा रोहित पटोना (22) निवासी सांगानेर सदर को गिरफ्तार किया गया।

इस कार्रवाई में महेश नगर थानाधिकारी मदन कड़वासरा, उपनिरीक्षक भगवान सहाय, कांस्टेबल श्रवणराम व अंकित तथा डीएसटी जयपुर दक्षिण से निरीक्षक विशंभर दयाल, उपनिरीक्षक विश्रमेन्द्र, सहायक उपनिरीक्षक प्रेमचन्द्र, हेड कांस्टेबल हंसराज, अजयसिंह, राजेश, मानसिंह तथा कांस्टेबल अजयपाल, राजवीर और देवेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here