केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का जयपुर भाजपा शहर कार्यालय में भव्य स्वागत

0
52
Union Minister Shivraj Singh Chouhan receives a grand welcome at the Jaipur BJP city office
Union Minister Shivraj Singh Chouhan receives a grand welcome at the Jaipur BJP city office

जयपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार शिवराज सिंह चौहान का जयपुर आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया गया। भाजपा जयपुर शहर के जिला अध्यक्ष अमित गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पमालाओं और जोरदार नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। पूरा जिला कार्यालय “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से गूंज उठा।

इस अवसर पर राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी,लाडपुरा विधायक कल्पना देवी , जिला महामंत्री रेखा राठौड़ , जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पूर्यवंशी, अजय यादव,जिला मंत्री नीलू जांगिड़ ,जी. राम मीणा,विजय शर्मा (बंटी), प्रवक्ता निर्मल सैनी , कार्यालय मंत्री क्षमा अग्रवाल,आईटी संयोजक राजेश गौतम, सोशल मीडिया संयोजक मनीष शर्मा,राज सिंह राठौड़ , सहित अनेक पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार का मूल मंत्र “किसान समृद्ध तो देश समृद्ध” है। चौहान ने केंद्र सरकार की किसान कल्याणकारी नीतियों और हाल ही में केंद्रीय बजट में किसानों के लिए किए गए प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज भारत की कृषि नीति केवल समर्थन नहीं, बल्कि किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है।

आधुनिक तकनीक, बेहतर बाजार व्यवस्था, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और सीधे किसानों के खातों में आर्थिक सहायता — ये सब बदलाव किसान के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए किए जा रहे हैं।

चौहान जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों को सिर्फ योजनाएं नहीं दीं, बल्कि उन्हें सम्मान और आत्मविश्वास भी दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की सही जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाएं ताकि कोई भी पात्र किसान लाभ से वंचित न रहे।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि जनसेवक हैं और उनका दायित्व है कि वे सरकार और जनता के बीच मजबूत सेतु का कार्य करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here