July 27, 2024, 7:03 am
spot_imgspot_img

ट्रांसजेंडर नूर का एडमिशन देकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पेश की मिसाल

जयपुर। राजस्थान में पहला विश्वविद्यालय है जिसने ट्रांसजेंडर को बैचलर में एडमिशन दिया है। ट्रांसजेंडर नूर शेखावत का पहला बर्थ सर्टिफिकेट व जनाधार कार्ड बना उसके बाद महारानी कॉलेज में एडमिशन मिला है। नूर ने बीए कोर्स में समाजशास्त्र, लोक प्रशासन,दर्शन शास्त्र विषय लिए हैं।

नूर शेखावत का कहना है वह अपने समुदाय के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करेगी और साथ ही उन्हें आगे लाएगी। किन्नर समुदाय पर शोध रहे शिवराज गुर्जर का नूर से मिलना हुआ था। जब शिवराज ने उन्हें सरकारी डॉक्यूमेंट बनवाने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा कुश शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय के महारानी कॉलेज में एडमिशन के लिए गाइड किया और साथ ही कागजी कार्यवाही को लेकर प्रेरित किया।

इधर कॉलेज विद्यार्थियों कहना है कि उनके लिए यह गर्व की बात है। साथ ही नूर शेखावत के एडमिशन होने के बाद कॉलेज व विश्वविद्यालय के छात्रों में खुशी का माहौल हैं। नूर का कॉलेज में स्वागत किया जा रहा हैं। वहीं नूर शेखावत ने कुलपति,प्रिंसिपल व स्टाफ को धन्यवाद दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles