July 27, 2024, 7:15 am
spot_imgspot_img

जयपुर में रविवार को जुटेंगे विप्र प्रबुद्धजन

जयपुर। ब्राह्मण समाज के आर्थिक,राजनैतिक,सामाजिक, और सांस्कृतिक उत्थान के लिऐ समाज के विशिष्ठ श्रेणियों के विप्र प्रबुद्ध जन एक साथ रविवार को जुटेंगे। यह कार्यक्रम एक झंडा एक समाज-एक जाजम के रूप में होगा। यह गैर राजनीतिक गोष्ठी होगी। जहां समाज का हर वर्ग शामिल होगा और अपने विचार रखेगा वही समाज उत्थान के लिए किया जा सकने वाले प्रयासों पर चर्चा करेगा

आयोजको की ओर से बताया गया कि यह कार्यक्रम सुबोध लॉ कॉलेज ऑडिटोरियम शिप्रा पथ मानसरोवर में होगा। साथ ही यह कार्यक्रम विशुद्ध रूप से गैर राजनीतिक होगा। जहां भगवान परशुराम मंचस्थ होंगे और महिलाओं द्वारा ही मंच संभाला जायेगा। भगवान परशुराम को दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की जाएगी। जहां वक्ताओं द्वारा एक सीमित समय में अपनी बाते रखनी होंगी।

कार्यक्रम में मातृ शक्ति को बढ़ावा देने के लिए व्यवस्थाओं का जिम्मा उन्ही को दिया गया है। महिलाएं और बालिकाएं ही यहां दीप प्रज्जवलन से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को संभालेंगी। इसे राजनीति से दूर रखने के लिए किसी भी प्रकार की राजनैतिक चर्चा को गोष्ठी का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा। साथ ही किसी का भी स्वागत सत्कार, प्रोटोकॉल आदि भी नही किया जाएगा। इसी बीच कार्यक्रम में एक विश्व रिकॉर्ड बनाने की भी कोशिश की जाएगी।

इस कार्यक्रम में हरिप्रसाद शर्मा आईपीएस, जीपी शुक्ला पूर्व कलेक्टर, मनोज शर्मा पूर्व आईएएस, भागीरथ शर्मा पूर्व आईएएस, पूर्व आईएएस श्याम सिंह राजपुरोहित, पूर्व आईपीएस आनंद वर्धन शुक्ला, पूर्व आर ए एस गिरीश पाराशर, विनोद पारीक, डॉ अलका गॉड,डॉ आशीष गॉड, डॉ आलोक तिवाड़ी, डॉ हेमलता शर्मा पूर्व आईआरएस नरेंद्र गॉड, वर्तमान आरएएस जीएल शर्मा आदि शामिल होंगे, आरपीएस दिनेश शर्मा, विधिवेत्ता सुशील पारीक, पूर्व आर पी एस नटवरलाल शर्मा  सहित अनेक अधिकारी व अन्य सभी प्रबुद्ध लोग सम्मिलित होंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles