जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया वाहन चोर

0
51

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी पहले से ही एक अन्य वाहन चोरी के मामले में जेल में बंद था, जिसे पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर श्रीराम उर्फ सोनू (26) निवासी गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ चोरी एवं नकबजनी के कई मामले दर्ज हैं। इनमें गंगापुर सिटी थाना में चोरी, सदर गंगापुर सिटी थाना में नकबजनी तथा जयपुर के प्रताप नगर थाना में वाहन चोरी के मामले शामिल हैं। इन प्रकरणों में चार्जशीट पेश की जा चुकी है और मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।वहीं कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी महेश चन्द्र, हेड कांस्टेबल रोहिताश, कांस्टेबल महेंद्र और कांस्टेबल तनुज शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here