दौ सौ से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाल वाहन चोर को दबोचा

0
18

जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर प्लस बाइक भी बरामद की है। आरोपी पूर्व में नकबजनी और अवैध शराब तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज के अनुसार मुहाना थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी की वारदात करने वाले शातिर वाहन चोर सुनील चौधरी उर्फ श्योराम (26) पुत्र बालूराम जाट, निवासी गांव चितौड़ा, थाना रेनवाल मांझी जयपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ करणी विहार थाने में नकबजनी तथा मुहाना थाने में राजस्थान आबकारी अधिनियम का दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उससे वाहन चोरी की अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।

थानाधिकारी मुकेश कुमार खारड़िया ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर दबिश देकर गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here