दुपहिया वाहन चुराने वाला वाहन चोर गिरफ्तार

0
338

जयपुर। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के दो दुपहिया वाहन भी बरामद किए है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि सांगानेर सदर थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले एक वाहन चोर इन्द्र कुमार शर्मा निवासी सांगानेर जयपुर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से चोरी के दो दुपहिया वाहन भी बरामद की है।

आरोपित मकानों और पुलिया के नीचे पार्किंग किए गए वाहनों की रेकी करता है और मौका देख वाहन चोरी की वारदात करते है। इसके बाद चोरी किए गए वाहनों को औने-पौने दामों में बेच देते है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here