नवान्ह पारायण महोत्सव में गूंजी बालकांड और अयोध्या कांड की चौपाइयां

0
39
Verses from the Balakanda and Ayodhyakanda resonated during the Navahna Parayana Mahotsava.
Verses from the Balakanda and Ayodhyakanda resonated during the Navahna Parayana Mahotsava.

जयपुर। नवरात्र के अवसर पर नेहरू नगर पानीपेच स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में श्री राधे रानी प्रभात फेरी मंडल के तत्वावधान में चल रहे 32वें नवान्ह पारायण महोत्सव के चौथे दिन बुधवार को रामचरितमानस के बालकांड की 3 और अयोध्या कांड की 116 चौपाइयों का पाठ किया गया। चौपाइयों की मधुर स्वर लहरियों से मंदिर परिसर सहित आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

आयोजन से जुड़े मोहनलाल अग्रवाल और रामचरण पीतलिया ने बताया कि व्यास पीठ से रामस्वरूप नाटाणी ने 251 आसनों पर श्रद्धालुओं को बालकांड की 3 और अयोध्या कांड की 116 चौपाइयों का पाठ कराया। इस दौरान ‘मज्जन फल पेखिअ तत्काला, काक होहिं पिक बकउ मराला…’, ‘जब तें रामु ब्याहि घर आए। नित नव मंगल मोद बधाए…’ और ‘कहि न जाइ कछु नगर बिभूती, जनु एतनिअ बिरंचि करतूती…’ जैसी चौपाइयों का पाठ हुआ। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के तहत रामचरितमानस का पारायण 19 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 6 से रात 9 बजे तक किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here