50 लाख की फिरौती के लिए अपहरण मामले में एक साल से फरार इनामी गिरफ्तार

0
38
Two notorious criminals arrested along with gamblers.
Two notorious criminals arrested along with gamblers.

जयपुर। प्रताप नगर थाना पुलिस ने 50 लाख रुपए की फिरौती के लिए अपहरण करने के मामले में एक साल से फरार चल रहे दो हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी पहचान छिपाकर कालवाड़ क्षेत्र में पेंटिंग का काम कर रहा था। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि इनामी और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रताप नगर थानाधिकारी विक्रांत शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

थानाधिकारी विक्रांत शर्मा ने बताया कि मामले में वांछित लोकेश मीणा उर्फ विक्की (27) निवासी हसनपुरा थाना सदर घटना के बाद से फरार था। पुलिस टीम और सीएसटी को सूचना मिली कि आरोपी कालवाड़ क्षेत्र में एक मकान में रंग-रोगन का काम कर रहा है।

इस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की पुष्टि की और आरोपी को पकड़ लिया। उसे पहचान छिपाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी सोडाला और सदर थाना क्षेत्रों के मामलों में भी वांछित है।

पुलिस के अनुसार 11 नवंबर 2025 को टीकम सिंह गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके बड़े भाई धारा सिंह गुर्जर का कृष्णा अपार्टमेंट, प्रताप नगर के पास से अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने धारा सिंह के साथ मारपीट की और उनके मोबाइल फोन से परिजनों को कॉल कर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी।

इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उनके कब्जे से एक स्विफ्ट कार, पिस्तौल, देशी कट्टा और कारतूस जब्त किए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here