रोबोटिक सर्जरी से महिला को मिली नई जिंदगी: अत्यधिक माहवारी और मल्टीपल फाइब्रॉएड से राहत

0
43
Woman gets a new lease of life through robotic surgery.
Woman gets a new lease of life through robotic surgery.

जयपुर। एसआरके ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चिकित्सको ने लगातार अत्यधिक माहवारी और यूट्रस में मल्टीपल फाइब्रॉएड की समस्या से जूझ रही एक 45 वर्षीय महिला को पूर्णतया ठीक करने में सफलता हासिल की है। सीनियर फीमेल गाइनोकोलॉजिस्ट के निर्देशन में लेप्रोस्कोपिक रोबोटिक एक्सट्रेक्टमी सर्जरी से महिला को पूर्णतया ठीक किया गया। डॉक्टर्स ने बताया कि जब महिला समस्याओं के साथ भर्ती हुई थी, तब हाई बीपी के साथ ही हीमोग्लोबिन का स्तर भी 4 तक ही रह गया था।

इसके साथ ही पेट में जबरदस्त दर्द समेत मल्टीपल समस्याओं से महिला जूझ रही थी। करीब दो घंटे तक महिला की रोबोटिक सर्जरी के जरिए बिना किसी चीरे के एक्सट्रेक्टमी की गई एवं इसके 2 दिन बाद पूर्णतया स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। चिकित्सको की सटीकता का ही परिणाम था कि सर्जरी के दौरान अतिरिक्त ब्लड की आवश्यकता नहीं पड़ी एवं दर्दरहित इलाज हो सका।

हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि हॉस्पिटल में अत्याधुनिक तकनीकों से लबरेज सुविधाएं एवं नवीनतम रोबोटिक तकनीक की मशीनें उपलब्ध हैं जिसके चलते गंभीर समस्याओं का भी सटीक इलाज किया जाना संभव होता है एवं सफलता की संभावना बढ़ जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here