July 27, 2024, 7:23 am
spot_imgspot_img

पति को जान से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म

जयपुर। बगरू थाना इलाके में पति को जान से मारने की धमकी देकर एक महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। इस मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) बगरू अनिल कुमार शर्मा कर रहे है। पुलिस के अनुसार रामपुरा निवासी एक 33 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि राजेंद्र प्रसाद यादव से उसकी जान पहचान है। आरोपी उसे लगातार परेशान कर रहा था। एक दिन आरोपी ने उसके पति को जान से मारने की बात कहीं और डरा धमका कर उसके साथ रेप किया। वहीं आरोपी ने 6 मार्च को उसके घर से जेवरात और नकदी ले गया। आरोपी की लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पीडित ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नशीला पेय पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म

करणी विहार थाना इलाके में एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर सहकर्मी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीडिता को झूठ बोलकर होटल में मिलने बुलाया और इस घटना को अंजाम दिया। मामले की जांच थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह कर रहे है। पुलिस ने बताया कि मुरलीपुरा निवासी 35 साल की महिला ने मामला दर्ज करवाया कि अक्टूबर-2021 में वह करणी विहार में जॉब करती थी।

उसी कंपनी में गुड्डू कुमार के साथ काम करने के कारण जान-पहचान हो गई। बातचीत के दौरान दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। दूसरी जगह अच्छी सैलरी में जॉब लगवाने की झूठ बोलकर आरोपी ने उसे मिलने बुलाया। मिलने के बहाने होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप कर न्यूड वीडियो बना लिया। न्यूड वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर देह शोषण करने लगा।

नाबालिग पत्नी ने लगाया पति पर दुष्कर्म का आरोप

खोह नागोरियान थाना इलाके में एक नाबालिग पत्नी ने अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने मारपीट की और पति ने तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। मामले की जांच थानाधिकारी सुरेश कुमार कर रहे है। पुलिस ने बताया कि खोह नागोरियान निवासी 19 साल की विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि मार्च-2022 में नाबालिग होने के दौरान उसका निकाह हुआ था।

निकाह के तीन साल बाद बालिग होने पर ससुराल जाने पर सहमति बनी थी। आरोप है कि निकाह के करीब 1 महीने बाद ही ससुराल भेजने को लेकर जिद करने लगे। ससुराल भेजने पर आरोपी पति ने नाबालिग पत्नी के साथ देहशोषण किया। कुछ समय बाद ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे और फिर एक दिन पति ने उसे तीन तलाश देकर घर से निकाल दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles