रोहित गोदारा के नाम से व्यापारी से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी

0
347

जयपुर। गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से एक बार फिर जयपुर व्यापारी को धमकाकर पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी राकेश ख्यालिया ने बताया कि विद्याधर नगर थाने के एसआई हरिराम की ओर से मामला दर्ज करवाया गया है इसमें बताया गया कि पांच मार्च को मुखबिर की ओर से उन्हें एक वीडियो मिला।

वीडियो में आतंकवादी लोरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर रोहित गोदारा ने एक बिजनेसमैन को धमकी दी। धमकाया- कारोबार सही सलामत चलाना है तो पांच करोड़ रुपए देने पड़ेगे। गैंगस्टर रोहित गोदारा की ओर से बिजनेसमैन को जान से मारने की धमकी देकर पांच करोड़ रुपए की डिमांड की है। गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के सुभाष बराल व अन्य गुर्गों की ओर से पहले भी कई लोगों को धमकी देकर रुपयों की डिमांड की है।

गैंग के गुर्गों की ओर से हत्याएं भी की और करवाई गई है। इस कारण पीडित पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज करवाते है। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को शिकायत देने से मना कर दिया था इस पर पुलिस ने आतंकवादी लोरेंस बिश्नोई, गैंगस्टर रोहित गोदारा, सुभाष बराल सहित अन्य बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here