जयपुर। जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में 25 फीट ऊंचाई पर रंग -पेंट करते समय सतुंलन बिगड़ने पर मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा।इस दौरान अन्य मजदूरों ने एम्बुलेंस की सहायता से उसे घायल अवस्था सवाई मानसिंह अस्पताल भिजवाया। जहां पर उपचार दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया।
मेडिकल इत्तला पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।
थानाधिकारी मुकेश कुमा ने बताया कि शहबाज (33) पुत्र मोहम्मद अहमद रामगढ़ मोड़ निवासी नाई की थड़ी स्थित एक स्कूल पर कलर-पेंट का काम कर रहा था। 12 फरवरी की दोपहर वह दूसरी मंजिल से ऊपर सीढ़ियों की दीवार पर कलर-पेंट कर रहा था। दोपहर करीब 2 बजे सीढ़ियों की स्टेप टूटने से फिसलकर वह 25 फीट नीचे जमीन पर आकर गिरा।
गंभीर हालत में उसे एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। शनिवार रात करीब 7 बजे उपचार दौरान शहबाज ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता मोहम्मद अहमद ने ठेकेदार और मालिक के खिलाफ लापरवाही के चलते मौत होने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।




















