अपहरण व लूट के मामले में पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

0
113

जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने अपहरण और लूट के मामले में कार्रवाई करते हुए पिछले चार महीनों से फरार चल रहे पांच हजार के इनामी आरोपी विजय मीणा को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करन शर्मा ने बताया कि 18 अक्टूबर 2025 को मुकेश कुमार वासवानी ने ब्रह्मपुरी थाने में मामला दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसे बिजनेस प्लान का झांसा देकर अगवा किया और उसके साथ मारपीट कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जिसके चलते अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीरज पाठक और एसीपी (आमेर) सुरेंद्र सिंह राणावत के निर्देशन में थानाधिकारी हेमंत जनागल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था । टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपी विजय मीणा (20) निवासी सवाई माधोपुर को जयपुर से बापर्दा गिरफ्तार किया।

इस मामले में पुलिस रामकल्याण गुर्जर, रविंद्र नाथ उर्फ रवि और प्रवेश सिंह गुर्जर को पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है। विजय मीणा वारदात के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित किया था । पुलिस अब आरोपी को न्यायालय में पेश कर शिनाख्त परेड की कार्यवाही के लिए केंद्रीय कारागार भेजेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here