पंचमुखी हनुमान मंदिर में होगा द्वादश ज्योतिर्लिंग पूजन व रुद्राभिषेक

0
42

जयपुर। दिल्ली रोड स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में द्वितीय ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा को विश्व कल्याण की कामना से द्वादश ज्योतिर्लिंग पूजन एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। आयोजन श्री गोविन्द देवजी की कृपा एवं महंत रामरज दास त्यागी के सानिध्य में संत-महंतों द्वारा संपन्न होगा।

धर्म प्रचारक विजय शंकर पांडेय ने बताया कि भगवान भोलेनाथ का गन्ने के रस, बेल रस, भांग, दूध, दही, घी, शहद, बूरा, पुष्प रस तथा गंगाजल सहित विभिन्न पवित्र द्रव्यों से वैदिक विधि-विधान के साथ अभिषेक किया जाएगा। अनुष्ठान का संचालन डॉ. प्रशांत शर्मा, रमाकांत एवं कौशल जैमिनी सहित विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया जाएगा।

इस अवसर पर पंचमुखी हनुमान और भगवान शिव की आकर्षक एवं विशेष झांकी सजाई जाएगी। पूजन-अभिषेक के बाद भगवान को महाभोग अर्पित कर महाआरती होगी तथा श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here