एक ही सर्जरी में दोनों हिप बदलकर युवक को मिली नई जिंदगी

0
30
Young Man Gets a New Life After Both Hips Replaced in a Single Surgery
Young Man Gets a New Life After Both Hips Replaced in a Single Surgery

जयपुर। नारायणा हॉस्पिटल जयपुर में ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग की टीम ने 28 वर्षीय युवक के दोनों हिप का एक ही सर्जरी में सफल टोटल हिप रिप्लेसमेंट कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मरीज एवैस्कुलर नेक्रोसिस (एवीएन) बीमारी से पीड़ित था, जिसके कारण उसके दोनों हिप जॉइंट गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो चुके थे।

मरीज लंबे समय से तेज दर्द, चलने में कठिनाई और सामान्य गतिविधियों में परेशानी से जूझ रहा था। विशेषज्ञों ने पारंपरिक दो चरणों वाली सर्जरी के बजाय एक ही समय में दोनों हिप रिप्लेसमेंट करने का निर्णय लिया, जिससे मरीज को लंबे इलाज और रिकवरी से राहत मिली।

डॉ. हेमेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि एवीएन जैसी बीमारी युवा मरीजों के जीवन की गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित करती है। ऐसे में वन स्टेज बाइलेटरल टोटल हिप रिप्लेसमेंट से मरीज को तेजी से राहत और बेहतर रिकवरी मिल सकी।

सर्जरी के बाद मरीज के लिए विशेष फिजियोथेरेपी और रिहैबिलिटेशन प्रोटोकॉल तैयार किया गया, जिसकी मदद से वह 6 से 8 सप्ताह में सामान्य जीवन में लौट आया।

नारायणा हॉस्पिटल जयपुर के निदेशक बलविंदर सिंह वालिया ने कहा कि अस्पताल आधुनिक तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों की मदद से जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दे रहा है।
वहीं डॉ. प्रदीप कुमार गोयल ने बताया कि दोनों हिप का एक साथ रिप्लेसमेंट चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया होती है, लेकिन विशेषज्ञ टीम की सतत निगरानी से सर्जरी पूरी तरह सुरक्षित और सफल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here