200 फीट बाईपास हादसा: ट्रेलर चालक गिरफ्तार

0
29
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested

जयपुर। श्याम नगर थाना पुलिस ने 200 फीट बाईपास पर हुए भीषण सड़क हादसे के मामले में ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में तीन बच्चों और एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने हादसे में प्रयुक्त ट्रेलर को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि 7 जुलाई की सुबह अजमेर रोड स्थित अमर पैलेस होटल के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस का इंतजार कर रहे एक ही परिवार के पांच लोगों को कुचल दिया था। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया था। दुर्घटना में चंद्रप्रकाश बागरिया और उसके तीन बच्चों गोपाल, रमेश व दीपक की मौत हो गई, जबकि पत्नी कैलाशी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार चित्रकूट क्षेत्र की झुग्गी में रहकर झाड़ू बनाने का काम करता था और अपने गांव राजसमंद जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर ट्रेलर चालक सतवीर सिंह (42) निवासी डीडवाना-कुचामन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस वाहन मालिक से भी पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ पहले भी लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here