देवशयनी एकादशी पर परिणय सूत्र में बंधे 21 जोड़े

0
48
24 couples became companions in mass marriage ceremony ​
24 couples became companions in mass marriage ceremony ​

जयपुर। प्रदेश मेहरा, कहार, कश्यप महासंघ के तत्वावधान में देवशयनी एकादशी पर शनिवार को मानसरोवर के अरावली मार्ग स्थित सामुदायिक केन्द्र में आयोजित स्वजातीय समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन में विभिन्न जिलों से आए 21 वर-वधू वैदिक मंत्रोच्चार एवं हिन्दू रीति-रिवाज से वैवाहिक बंधन में बंधे।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी, समृद्ध एवं सफल दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक समरसता, सादगी और पारिवारिक मूल्यों को सशक्तबनाने का प्रभावी माध्यम हैं तथा ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

इस अवसर पर महासंघ के संरक्षक भैंरू लाल मेहरा, मुख्य सलाहकार डॉ. दिनेश मेहरा, प्रदेश अध्यक्ष एवं आयोजन अध्यक्ष राजूलाल मेहरा (चौहान), जयपुर जिला अध्यक्ष जगदीश मेहरा, प्रदेश महासचिव नरेश सिंह कश्यप, जयपुर युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवा मेहरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमल मेहरा तथा जयपुर जिला महिला अध्यक्ष अनीता कश्यप (एडवोकेट) सहित समाज के गणमान्य नागरिक, विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

सम्मेलन में नवदंपत्तियों को आशीर्वाद, शुभकामनाएं एवं आवश्यक गृहस्थी सामग्री भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता, सहयोग और उत्साह का वातावरण बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here