जयपुर में क्लबों पर पुलिस का शिकंजा:जैक्सन बार क्लब से 35 लोग गिरफ्तार

0
22
Two notorious criminals arrested along with gamblers.
Two notorious criminals arrested along with gamblers.

जयपुर। राजधानी जयपुर में देर रात तक संचालित बार और क्लबों में अवैध गतिविधियों व हुड़दंगबाजी पर लगाम लगाने के लिए जयपुर दक्षिण पुलिस ने कार्रवाई की है। जहां पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत ज्योति नगर थाना पुलिस ने सहकार मार्ग स्थित जैक्सन बार क्लब से शांतिभंग के आरोप में 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं नियमों के उल्लंघन पर मानसरोवर के आतिश मार्केट स्थित इक्का क्लब को सील कर नगर निगम को अग्रिम कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।

डीसीपी राजर्षि राज ने बताया कि बुधवार की देर रात जयपुर दक्षिण जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बार और क्लबों की सघन जांच कराई गई। जांच के दौरान जैक्सन बार में कई लोग शराब के नशे में हुड़दंग करते मिले, जिनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
पुलिस ने सभी बार और क्लब संचालकों को लाइसेंस की शर्तों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

निर्धारित समय रात 12 बजे तक बार और क्लब बंद करना अनिवार्य होगा। परिसर में सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रखने, पर्याप्त सुरक्षा गार्ड और महिला सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अनैतिक या अवैध गतिविधि नहीं होने देने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया है।

डीसीपी ने बताया कि आगामी दिनों में पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीमें बार एवं क्लबों की नियमित जांच करेंगी। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here