बॉलर्स एंड स्पाइकर्स टूर्नामेंट में 39 टीमों ने लिया हिस्सा

0
130
39 teams participated in the Bowlers and Spikers Tournament.
39 teams participated in the Bowlers and Spikers Tournament.

जयपुर। जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी (जेकेएलयू) में आयेाजित बॉलर्स एंड स्पाइकर्स अंडर-19 टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन हुआ। आयोजन में क्लास 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया, जिसमें प्रदेषभर से 18 बास्केटबॉल और 21 वॉलीबॉल टीमों समेत कुल 39 टीमों ने हिस्सा लिया। वॉलीबॉल में, फेलोशिप मिशन स्कूल विनर बना, जबकि डिफेंस पब्लिक स्कूल रनर-अप रहा। बास्केटबॉल में, विवेक टेक्नो स्कूल ने चैंपियनशिप का टाइटल जीता, जबकि ज्ञान आश्रम स्कूल रनर-अप रहा।

सभी मैचों में हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स की हाई एनर्जी, टीमवर्क और शानदार खेल भावना देखने को मिली। आयोजन में 36,000 का प्राइज पूल बांटा गया, जिसमें जीतने वाली टीमों को 11,000 और रनर-अप टीमों को बास्केटबॉल और वॉलीबॉल दोनों कैटेगरी में 7,000 दिए गए। यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट अफेयर्स हेड दीपक सोगानी ने आयोजन के सफल समापन पर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के जरिए स्टूडेंट्स को अपना टेलेंट दिखाने का अवसर मिलता है एवं उन्हें आगे अवसर प्राप्त होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here