ग्राम रथ प्रदेश की ग्राम पंचायतों में बन रहे है जनसंवाद का सशक्त माध्यम : मुकेश दाधीच

0
150
The 'Gram Rath' is emerging as a powerful medium for public dialogue in the Gram Panchayats of the state.
The 'Gram Rath' is emerging as a powerful medium for public dialogue in the Gram Panchayats of the state.

जयपुर। प्रदेश की जनहितैषी भारतीय जनता पार्टी एवं भजनलाल शर्मा सरकार द्वारा आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने तथा सरकारी ग्रामीण योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास चौपालें लगा रही है। इसके साथ ही सरकार द्वारा ग्राम रथों के माध्यम से ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट अभियान का व्यापक प्रचार—प्रसार कर रही है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने बताया कि 28 अप्रैल से लगातार विधानसभाओं में ग्राम विकास चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रारंभ किए गए “ग्रामरथ” और ग्राम विकास चौपाल ग्रामीण क्षेत्रों में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश स्तर पर 326 नेताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रवास किया, जबकि जिला स्तर पर 1100 से अधिक प्रवास हुए।

अब तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 7500 से अधिक ग्राम पंचायतों में पहुंचकर चौपालों के माध्यम से आमजन से संवाद किया गया है। सरकार के मंत्रियों द्वारा प्रभार वाले जिले में 6 तथा स्वयं की विधान सभा में 4 ग्राम विकास चौपालों में भाग ले रहे है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़, अरुण चतुर्वेदी, सी. पी. जोशी, सतीश पूनिया सहित प्रदेश पदाधिकारी, प्रभारी मंत्री एवं जनप्रतिनिधि लगातार गांवों में पहुंचकर चौपाल कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने बताया कि प्रतापगढ़ के बंबोरी, सीकर की जाजोद तथा अजमेर की कड़ेल ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों से संवाद किया, वहीं पुष्कर एवं उदयपुर में मदन राठौड़ ने ग्राम विकास चौपाल में भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर त्वरित समाधान किया गया तथा योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लिया गया।

उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। उज्ज्वला योजना, हर घर नल से जल, निःशुल्क चिकित्सा और बालिकाओं की शिक्षा जैसी योजनाओं ने ग्रामीण भारत की तस्वीर बदली है। भाजपा सरकार “सरकार गांव के द्वार” की भावना के साथ कार्य कर रही है। ग्राम विकास चौपाल जनता की समस्याओं के समाधान और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here