एयरटेल पेमेंट कैश कलेक्शन एजेंट से लूटे पांच लाख रुपये

0
417

जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एयरटेल पेमेंट कलेक्शन एजेंट से पांच लाख रुपए लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पुलिस जानकारी में सामने आया है कि कार से आए नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल के दम पर वारदात को अंजाम दिया। जिन्होंने डंडे से जमकर कलेक्शन एजेंट को पीटा और रूपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेकर इलाके मे नाकाबंदी करवाई।

लेकिन कार सवार बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस वारदात स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाल लुटेरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि डंडे से मारने के कारण एजेंट के कंधों में चोट आई है। वही भागते समय लुटेरों की कार के नंबर देख नहीं पाया। संभव बदमाशों ने रेकी के बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त ( एसीपी झोटवाड़ा) सुरेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि लूट की वारदात विद्याधर नगर के ढेहर का बालाजी के रहने वाले पीयूष अग्रवाल (45) के साथ हुई है जो एयरटेल पेमेंट बैंक में कैश कलेक्शन एजेंट है। जो रोज की तरह शुक्रवार सुबह कमानी चौराहा स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी के ऑफिस से कैश कलेक्शन के लिए गए था।

कैश लेकर निकलते समय उसके बैग में पांच लाख रुपए रखे थे और इस दौरान हेलमेट लगाकर बाइक पर बैठते समय ही पीछे से स्विफ्ट कार आई। जिसमें चार-पांच नकाबपोश बदमाशों ने उतरकर उसे पकड़ कर उस पर पिस्तौल निकालकर तान दी। इसके अलावा अन्य बदमाश हाथ में डंडा लेकर आया और बैग छीनने लगा। बैग नहीं देने के दौरान बदमाश ने सिर-कंधों पर डंडे से कई बार वार किए।

डंडे से ताबड़तोड़ वार कर कार सवार बदमाश पांच लाख रुपए कैश से भरा बैग छीन कार से फरार हो गए। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शहरभर में तुरंत कार सवार लुटेरों की तलाश में नाकाबंदी करवाई। पुलिस ने वारदात स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को भी खंगालने मे जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here