बेंगलुरु का इंजीनियर युवक जयपुर मेट्रो के आगे कूदा

0
292

जयपुर। राजधानी जयपुर में बेंगलुरु का इंजीनियर युवक जयपुर मेट्रो के आगे कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया। लेकिन मेट्रो ट्रेन ऑपरेटर ने युवक को देख इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इससे युवक की जान बच गई। इसके बाद ऑपरेटर ने मेट्रो थाना पुलिस को सूचना दी। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया।

मेट्रो थाना एसआई मुंशीलाल शर्मा ने बताया कि यशवंथ (35) पुत्र अश्वथप्पा निवासी तुमकुर (कर्नाटक) निवासी ने आत्महत्या करने की कोशिश की। जो बेंगलुरु में एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यशवंथ ग्यारह फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए घर से निकला था।

लेकिन प्रयागराज जाने की बजाय बेंगलुरु से फ्लाइट से जयपुर आ गया था और दोपहर करीब 2 बजे जयपुर रेलवे मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर सिंधी कैंप की तरफ से आ रही मेट्रो को देखकर ट्रैक पर छलांग लगा दी। मेट्रो के ऑपरेटर मुकेश कुमार यादव ने सतर्कता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए।

ड्यूटी स्टेशन कंट्रोलर कृष्णा कुमारी ने अपने सहयोगी स्टाफ की मदद से युवक को बाहर निकालकर मेट्रो रेल पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक यशवंथ ने गांजा का नशा करने आदि है और उसके पास गांजा रखा था। जो कई बार नशा मुक्ति केंद्र में भी रह चुका है।

आत्महत्या करने का कारण पूछने पर खुद के घरवाले पसंद नहीं होना बताया। मेट्रो रेलवे स्टेशन के सुपरिटेंडेंट सुरेश चंद व्यास की शिकायत पर मेट्रो ट्रैक पर बाधा पहुंचाना और यात्रियों के जीवन को खतरे में डालने का मामला दर्ज कर आरोपी यशवंथ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here