नामी कंपनियों के नकली उत्पाद बेचने के मामले में 7 अरेस्ट

0
140
7 arrested for selling fake products of reputed companies
7 arrested for selling fake products of reputed companies

जयपुर। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने नामी कम्पनियों के नकली उत्पाद बनाकर बाजार में बेचने के मामले में सात आरोपियों को अरेस्ट किया है। बदमाश सर्फ एक्शल, माहेश्वरी चाय सहित अन्य के नकली उत्पाद बनाकर पैंकिंग कर रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई कर इस काम में ली जा रही 3 मशीनों को भी जब्त किया है। पुलिस ने नकली पैकेट तैयार करने के लिए काम में ली जा रही 6 डाई, रोल सहित अन्य सामान भी जब्त किया है।

डीसीपी पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि जयपुर शहर केऔद्योगिक क्षेत्रों में स्थित फैक्ट्रियो में काफी मात्रा मे विभिन्न नकली उत्पादों के निर्माण की सूचना मिल रही थी। इसके लिए एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा विश्वकर्माऔद्योगिक क्षेत्र के बढारणा एरिया में वाशिंग ब्राण्ड सर्फ एक्सल का नकली लेबल लगाकर व इसके साथ अन्य नकली उत्पाद बनाने की सूचना मिलने पर टीम कार्रवाई कर 7अभियुक्तणो को गिरफ्तार करने एवं भारी मात्रा मे नकली उत्पाद तथा नकली उत्पाद बनाने वाली 3 मशीनों को जब्त किया है।

कार्यवाही के दौरान सफ्फ एक्सल वाशिंग पाउडर के पैकेजिंग रॉल के कुल 54 बन्डल, 500 ग्राम सर्फ एक्सल वाशिंग पाउडर पैकेजिग करने के खाली पाउच कुल 2600 किलो , रोज गोल्ड चाय के प्लास्टिक के कट्‌टे, माहेश्वरी ब्राण्ड चाय के 250 -250 ग्राम चाय के भरे प्लास्टिक के पैकेट 20, माहेश्वरी ब्राण्ड चाय के 500-500 ग्राम के खाली प्लास्टिक के पैकेट, माहेश्वरी ब्राण्ड चाय 250-250 ग्राम के खाली पैकेट जप्त किए गए।

इस मामले में गोविन्द शर्मा निवासी नायन अमरसर, केसर सिंह उर्फ मोनू निवासी गांव गढ़ पोस्ट बिंजारी हाल बढ़ारणा, तेजपाल सैनी निवासी गांव मेड विराटनगर हाल न्यूलोहा मण्डी रोड, लखन सिंह राजपुत निवासी गांव गढ राजगढ हाल बढ़ारणा, सतपाल सिंह उर्फ पिन्टू निवासी बढ़ारणा, मुकेश कुमार निवासी कोटपुतली और विजेन्द्र सिंह निवासी दीपपुरा, टोडी को अरेस्ट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here