74 वर्षीय बुजुर्ग ने फंदा लगाकर की आत्महत्या: बीमारी से परेशान होने की आशंका

0
38
Young man commits suicide by hanging himself in hotel
Young man commits suicide by hanging himself in hotel

जयपुर। शहर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में एक 74 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा शुक्रवार रात आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग अपने घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची हरमाड़ा थाना पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटा कर जांच शुरू की।

जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद ने बताया कि भूरा डिब्बा कच्ची बस्ती निवासी मंगल (74) पुत्र भूराराम अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहता था। जिसने घर के एक कमरे में चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटका मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक लंबे समय से डायबिटीज (शुगर) की बीमारी से परेशान था, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में था। हालांकि, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here