Rajasthan Election Results: भाजपा ने 115 सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता हासिल की, वहीं कांग्रेस केवल 69 सीटों पर सिमट कर रह गई

0
646
Assembly elections
Assembly elections

Rajasthan Election Results: राजस्थान विधान सभा चुनाव में इस बार भी हर पांच साल में सरकार बदलने की सियासी रिवाज बरकरार रही और चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा 115 सीटों पर जीती है। जबकि कांग्रेस ने अब तक 69 और अन्य ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की है।

राज्य की 199 सीट पर मतदान हुआ था क्योंकि करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की मृत्यु के कारण उस सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया था। राज्य की 200 में से 199 विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था। 199 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 115 सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता हासिल की, वहीं कांग्रेस केवल 69 सीटों पर सिमट कर रह गई। इस बार प्रदेश में 1,800 से अधिक उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत अजमाई थी।

इस चुनाव में कई चौंकाने वाले परिणाम आए हैं। अशोक गहलोत इस बार अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं को भी चुनाव में नहीं भुना पाए। गहलोत सरकार के 17 मंत्री चुनाव हारे हैं। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी भी चुनाव हार गए है। वहीं, भाजपा के 3 सांसदों भागीरथ चौधरी, नरेंद्र खींचड़ और देवजी पटेल की हार गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here