सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड मामलाः आरोपियों की जानकारी देने वालों को पांच-पांच लाख रुपए के इनाम की घोषणा

0
323

जयपुर। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली मारने वाले दोनों आरोपियों की पहचान हो गई है और शूटरों की तलाश में दौ सो से अधिक पुलिसकर्मी जुटे हैं। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों की जानकारी देने वालों को पांच-पांच लाख रुपए के इनाम का ऐलान किया है।

पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली मारने वाले दोनों आरोपियों की पहचान हो गई है। एक आरोपी का नाम रोहित राठौड़ है,जो नागौर के मकराना का रहने वाला है। वहीं दूसरे का नाम नितिन फौजी है, जो हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला है। फिलहाल दोनों फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। इस वारदात वांटेड रोहित गोदारा की गैंग ने की है। रोहित गोदारा व सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के बीच कुछ वर्षों से व्यक्तिगत रंजिश चल रही थी।

अभी तक की जांच में सामने नहीं आया कि किस विवाद के चलते यह वारदात की गई है। शूटरों की तलाश में दो सौ से अधिक पुलिसकर्मी जुटे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों की जानकारी देने वालों को पांच-पांच लाख रुपए के इनाम का ऐलान किया है। इस मामले में एसआईटी गठित हो गई है, जिसकी अगुवाई अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (क्राइम ) दिनेश एमएन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here