पड़ोसी चाचा-भतीजे ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

0
394

जयपुर। भट्टाबस्ती थाना इलाके में पड़ोसी चाचा-भतीजे ने काम के बहाने घर बुलाकर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला कर बेहोशी की हालत में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस दौरान आरोपितों ने बेहोशी की हालत में अश्लील वीडियो बना लिए। अब आरोपित ब्लैकमेल कर अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। इस संबंध में थाने में नाबालिग पीड़िता की मां ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी शास्त्री नगर) राजेश कुमा ने बताया कि भट्टाबस्ती निवासी महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि वह पिछले चार साल से आरोपी पड़ोसी से उनकी नाबालिग बेटी से बातचीत थी। कुछ समय पहले आरोपी पड़ोसी ने नाबालिग बेटी को फोन कर बहन को काम होने के बहाने घर बुलाया । पीडिता घर पहुंच कर बहन के बारे में पूछने पर कोई काम से बाहर जाने कहकर कुछ देर बैठने की कहा। कुछ देर में ही आरोपी पड़ोसी का भतीजा खाने-पीने का सामान और कोल्ड ड्रिंक लेकर घर आया। आरोपी चाचा-भतीजे के बार-बार कहने पर नाबालिग लड़की ने कोल्ड ड्रिंक पी। कोल्ड ड्रिंक में नशा मिला होने के कारण वह बेहोश हो गई।

बेहोशी की हालत में दोनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो बना लिए। होश आने पर विरोध करने पर अश्लील वीडियो दिखाकर डराया-धमकाया। किसी तरह आरोपियों के चुंगल से छुटकर घर लौटने पर नाबालिग पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों के पूछने पर उसने आरोपी पड़ोसी चाचा-भतीजे की करतूत के बारे में बताया। बदनामी के डर से परिजन भी चुप रहे। आरोपियों ने अन्य किसी व्यक्ति को नाबालिग के अश्लील वीडियो बेचकर वायरल कर दिए। वीडियो वायरल होने पर बदनामी होने पर पीड़िता के परिजनों को पता चला। इसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here