स्मैक की तस्करी करने वाला तस्कर आया पुलिस  गिरफ्त में

0
442

जयपुर। आमेर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम उत्तर (डीएसटी) ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.61 ग्राम स्मैक और ब्रिकी की राशि और एक मोबाइल जब्त किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

थानाधिकारी नंदलाल नेहरा ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक तस्कर अब्दुल साहीब खान उर्फ  साहीब  बॉस निवासी हांडी पुरा आमेर को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.61 ग्राम स्मैक और ब्रिकी की राशि 15 सौ रुपये और एक मोबाइल जब्त किया गया है। पुलिस आरोपित से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here