बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर पति के दोस्त ने किया महिला से दुष्कर्म

0
435

जयपुर। गलता गेट थाना इलाके में बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर पति के दोस्त ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बना लिए। आरोपी ने वीडियो को शेयर करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया और देहशोषण करने के साथ ही जेवरात और रूपये ठग लिए। इस संबंध में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है।

थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा ने मामला दर्ज करवाया है कि रामगंज निवासी 31 वर्षीय एक महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि वह पति और बच्चों के साथ रहती है। आरोपी जुनैदर्रहमान उसके पति का दोस्त है,जिसके कारण घर पर उसका आना-जाना था। आरोपी जुनैदर्रहमान साल 2023 में उसके पति की गैरमौजूदगी में घर आया और अकेला देख बच्चों का मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने दुष्कर्म कर उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए। इसके बाद आरोपी अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर देहशोषण करने लगा। उसने सोने-चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपए भी ऐंठ लिए। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here