चोरों ने लाखों के जेवरात सहित नगदी पर किया हाथ साफ

0
624

जयपुर। प्रताप नगर थाना इलाके में एक मकान से लाखों रुपए चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि प्रताप नगर निवासी मनोहर लाल रैगर ने मामला दर्ज करवाया है कि गत दिनों पहले रात को परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। देर रात चोरों ने मकान को निशाना बनाते हुए मेन गेट कूदकर घर के अंदर घुसे। घर के अंदर खुले मिले एक कमरे में बदमाशों ने वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित डेढ लाख और तीन सिलेंडर चोरी कर ले गए। अगले दिन सुबह जागने पर चोरी का पता चला। वहीं घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर चोरों की करतूत कैद मिली। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here